कक्षा पांच की छात्रा को जहरीले जन्तु ने डंसा,बिगड़ी हालत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़, रायबरेली। थाना क्षेत्र के सीतापुर मजरे रामपुर खास में राघवेंद्र सिंह की मासूम बेटी रूही सिंह को किसी जहरीले जन्तु ने डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिजनों द्वारा जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ ले जाया गया। जहां रूही सिंह का इलाज चल रहा है। रुही सिंह के पिता राघवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी बेटी घर के सामने बने बगीचे में खेल रही थी तभी किसी जन्तु ने उसे डस लिया। रूही सिंह केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ कक्षा 5 की छात्रा है। जो ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण शनिवार को बच्चियों के साथ बगीचे में खेल रही थी। शिवगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर प्रेमशरन ने बताया कि इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *