राठौर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेगा तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की समाज के लोगों ने

कोंच तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन राठौर समाज सेवा मंडल उरई द्वारा जिले भर के राठौर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए कोंच में 29 जून को सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की तैयारियों के सिलसिले में शनिवार को समाज के लोगो ने एक बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई है।
कस्बे के चंदकुआं के पास स्थित राठौर समाज द्वारा संचालित श्रीअवध विहारी लाल जी महाराज के मंदिर में तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन राठौर समाज सेवा मंडल की एक अहम बैठक समाजसेवी रामनरेश राठौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें 29 जून को कस्बे के रॉयल गार्डन में जिले भर के राठौर समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। बैठक में यह भी तय किया गया कि समाज के युवा जिले में डोर टू डोर जाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए प्रेरित करेंगे। तैलिक समाज सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष उमाशंकर राठौर गुपलापुर ने बताया कि राठौर समाज के 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान राठौर धर्मादा समिति कोंच के मंत्री धर्मेंद्र राठौर, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत राठौर एडवोकेट, जितेंद्र राठौर उरई, लोकेंद्र राठौर नावली, राजेश राठौर, संदीप राठौर कुदरा, राजा बाबू राठौर बोहदपुरा, मुकेश राठौर, सौरभ राठौर, राममोहन राठौर, मनोज राठौर, ऋषभ राठौर आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *