लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल ने राजभवन में महामहिम राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

विकास पुस्तिका भेंट कर लिया आशीर्वाद

लखनऊ: लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को राजभवन में उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर महापौर ने राज्यपाल को अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान लखनऊ नगर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

भेंट के दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल ने ‘विकास के दो साल’ पर आधारित एक विशेष विवरण पुस्तिका भी महामहिम को भेंट की, जिसमें नगर निगम द्वारा जनहित में किए गए प्रमुख कार्यों, योजनाओं और उपलब्धियों का समावेश है। पुस्तिका में स्वच्छता, पेयजल, हरित क्षेत्र, डिजिटल सेवाएं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में लखनऊ में हुए उल्लेखनीय विकास का चित्रण किया गया है।

राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए नगर विकास में महिलाओं की नेतृत्वकारी भूमिका को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने महापौर को शुभकामनाएं देते हुए नगर की जनता के प्रति उनकी सेवा भावना की सराहना की।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने महामहिम के स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन को अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि,

> “राज्यपाल महोदया का प्रोत्साहन हम जनप्रतिनिधियों को नागरिक हित में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *