वाराणसी में रिश्वतखोर कानूनगो गिरफ्तार: जमीन के पैमाइश के लिए मांगे 15000 रुपये

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

एंटी करप्शन की वाराणसी टीम ने बुधवार की सुबह पिंडरा बाजार से कानूनगो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वह जमीन की पैमाइश करने के नाम पर 15 हजार रुपये घूस ले रहा था।

*ये है मामला*

5 जून को शिकायतकर्ता विजय कुमार निवारी बरजी, थाना फूलपुर ने एंटी करप्शन कार्यालय वाराणसी मंडल में शिकायत कर बताया कि एसडीएम के यहां अपनी मां सुगिया देवी के नाम से भूमि का पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया, जिसके बाद एसडीएम द्वारा राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को पैमाइश का निर्देश दिया गया।

विजय कुमार ने कानूनगो से पैमाइश के लिए कहा तो उसने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगा। गरीबी का हवाला देने पर बिना पैसे दिए पैमाइश करने से इनकार कर दिया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय से अनुमति लेकर एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को ट्रैप करने की योजना बनाई। इसके बाद बुधवार को कानूनगो महेंद्र सिंह ने पीड़ित को रुपयों के साथ पिंडरा बाजार में बुलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *