रायबरेली शिवगढ़ नगर पंचायत में हर साल की भाती इस साल चौदह जून से शुरुआत होगा ग्रामीण नाइट क्रिकेट

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ रायबरेली
जय जमादार बाबा ग्रामीण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 14 जून को किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सैनिक ढाबा एवं अवस्थी ट्रेडर्स भवानीगढ़ क्रिकेट क्लब द्वारा ग्रामीण नाइट टूर्नामेंट आगामी 14 जून(रात्रि) दिन शनिवार को पहाड़पुर शिवगढ़ रायबरेली में आयोजित किया जाएगा। ग्रामीण नाइट टूर्नामेंट के संयोजक शिवाकांत अवस्थी उर्फ फौजी दादा ने बताया प्रतिभाग करने वाली टीम की एंट्री फीस 3000 रुपए रखी गई है। जिसमें फाइनल विजेता टीम को 30000 रुपए एवं उपविजेता टीम को 15000 रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा।। व्यवस्थापक उमाकांत अवस्थी ने बताया 3 इंपैक्ट खिलाड़ी एक टीम में शामिल हो सकते हैं। प्रत्येक मैच 5 ओवर का होगा एंट्री फीस जमा करने के बाद ही एंट्री मान्य होगी। प्रत्येक खिलाड़ी को टूर्नामेंट के नियम व शर्तों के अनुसार ही खेलना होगा। संरक्षक बाबा बर्फानी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी ने बताया सहसंयोजक के रूप में राज दिक्षित हरियाणा वाले, पवन मिश्रा जिला पंचायत सदस्य,बीके अवस्थी टूर एंड ट्रैवल्स, अंकित हार्डवेयर, मन्नी इंटरप्राइजेज अवस्थी मेडिकल स्टोर,जय ग्राफिक्स, उत्कर्ष ऑटोमोबाइल,नरसिंह ऑटोमोबाइल,पटेल ऑटोमोबाइल,लवकुश टीवीएस आदि लोग शामिल होंगे और मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम शंकर अवस्थी,गिरजा शंकर मिश्रा,शत्रोहन प्रसाद अवस्थी, राममूर्ति अवस्थी,हौसला प्रसाद शुक्ल, संतराम शुक्ल,अरुण कुमार मिश्र आदि लोग शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *