ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
लखनऊ: लखनऊ मंडल की मंडलायुक्त महोदया और नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशन में नगर निगम और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने सरकारी ज़मीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने की बड़ी कार्रवाई की।
नगर निगम की अपर नगर आयुक्त श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा बनाई गई टीम ने ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ, अमौसी, सरोजनीनगर और बेहसा गाँव में अभियान चलाया। इसमें अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी ज़मीन को खाली कराया गया और सुरक्षित करने के लिए पिलर और तारबंदी भी कराई गई।
इस कार्रवाई का नेतृत्व नगर निगम के नायब तहसीलदार श्री रत्नेश कुमार ने किया। उनके साथ प्रभारी अधिकारी श्री संजय यादव, तहसीलदार श्री अरविंद पांडेय, राजस्व निरीक्षक श्री अविनाश चंद्र तिवारी, लेखपाल श्री अनूप गुप्ता और श्री अजीत तिवारी भी मौजूद रहे। थाना सरोजनी नगर और सुशांत गोल्फ सिटी से पुलिस बल तथा नगर निगम के प्रवर्तन दल की मदद से अवैध निर्माणों को जेसीबी मशीन से गिराया गया।
मुख्य कार्रवाई इस प्रकार रही:
1. ग्राम बेहसा:
सरोजनी नगर तहसील के इस गाँव में खसरा संख्या 1421/1, 1268 मि, और 1342/1 की सरकारी ज़मीन को कब्जा मुक्त किया गया। पहले ही 16 मई को सीमांकन कर इस भूमि की पहचान कर ली गई थी। आज मौके पर पिलर लगाकर तारबंदी की गई ताकि आगे कोई कब्जा न हो सके।
2. ग्राम यूसुफनगर उर्फ बगियामऊ:
यहाँ गाटा संख्या 353 (0.481 हेक्टेयर) पर नगर निगम की बंजर ज़मीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। अंसल ग्रुप द्वारा बेची गई ज़मीन पर एक व्यक्ति श्री सतेंद्र सिंह द्वारा बेसमेंट खुदवाकर मकान बनवाने की कोशिश की जा रही थी। टीम ने इस निर्माण को रोकते हुए 0.418 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
3. ग्राम अमौसी:
सरोजनी नगर तहसील के इस गाँव में खसरा संख्या 2754 की 0.072 हेक्टेयर ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।