नगर निगम लखनऊ जलकल विभाग ने ज़ोनवार अधिकारियों की सूची जारी की, अब समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

– नागरिक सीधे ज़ोनल प्रभारी से कर सकेंगे जलापूर्ति और सीवर संबंधी शिकायतों की जानकारी

लखनऊ: गर्मियों में जलापूर्ति और सीवर संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए जलकल विभाग, नगर निगम लखनऊ ने व्यापक तैयारी कर ली है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभाग द्वारा स्वच्छ, क्लोरीनेटेड जल की आपूर्ति और सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है।

ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की पेयजल या सीवर समस्या की स्थिति में नागरिक अब आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए जलकल विभाग द्वारा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8177054100, 8177054003 और 8177054010 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा 8177054003 व 8177054010 पर WhatsApp चैट सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे लोग संदेश के माध्यम से भी अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

सीवर से जुड़ी शिकायतों के लिए मेसर्स सुएज इंडिया प्रा. लि. द्वारा संचालित टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 18003130522 भी जारी किया गया है, जहां नागरिक बिना किसी शुल्क के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम ने यह भी बताया कि सीवर प्रणाली के संचालन और निगरानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ज़ोनल इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। यह ज़ोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तरदायी रहेंगे।

*मेसर्स सुएज इंडिया प्रा. लि. के ज़ोनल इंचार्ज की जानकारी इस प्रकार है:*

– श्री स्नेहाशीष गौरी – ज़ोन 01 – संपर्क: 7076381320

– श्री विनय शर्मा – ज़ोन 02 – संपर्क: 8894927836

– श्री मनोज तिवारी – ज़ोन 03 – संपर्क: 8448277080

– श्री सुमित पचौरी – ज़ोन 04 – संपर्क: 8187282634

– श्री महेन्द्र पाल – ज़ोन 04 – संपर्क: 6394022048

– श्री अरविंद सिंह यादव – ज़ोन 06 – संपर्क: 8178804936

– श्री राजू कुमार – ज़ोन 07 – संपर्क: 9680281816

– श्री रूपेश कुमार – विकास नगर – संपर्क: 7355644841

जलकल विभाग की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को गर्मी के मौसम में पेयजल और सीवर संबंधी किसी भी असुविधा से बचाना है। विभाग ने सभी ज़ोनल प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें।

जीएम जलकल श्री कुलदीप सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की जल या सीवर समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित नंबरों पर संपर्क करें और विभाग को सहयोग करें, ताकि गर्मियों के दौरान शहर में निर्बाध जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था बनी रह सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *