घर से लापता था युवक, परिजनों ने की गांव में खोज,तालाब किनारे पड़े मिले कपड़े व कुछ पैसे

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच कैलिया थाना अंतर्गत ग्राम बरहल में तालाब में नहाने गये ग्रामीण की पानी के डूबकर मौत हो गई पुलिस ने शव को पानी से निकलबा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम बरहल निबासी 50 वर्षीय कमलेश कुमार दोहरे बुधबार को घर मे बिना किसी को बताये गांव में बने तालाब पर नहाने के लिए गया था उसने तालाब के किनारे एक पेड़ के नीचे अपने कपड़े उतारे और तालाब में उतरकर नहाने लगा नहाते समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह गहराई की और चला गया और पानी में डूबने लगा सहारा न मिलने पर कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई जब दोपहर बाद तक वह घर पर लौट कर नही आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू तभी किसी ने बताया कि कमलेश को तालाब के तरफ जाते हुए देखा गया था तो परिजन उसे खोजते हुए तालाब पर पहुँचे तो उसके कपड़े वहां पेड़ के नीचे रखे मिले जिससे उनका शक पक्का हो गया कि कमलेश तालाब पर ही आया था गांव के गोताखोर तालाब में कूदे और काफी देर तक कमलेश को तलाशा तो उसका शव पानी की गहराई में मिला गोताखोर बाहर खींचकर लाये और पुलिस को सूचना दी थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है मृतक पेशे से मजदूर था और शराब का आदी था मृतक के दो पुत्र मानवेन्द्र व गुंडे है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *