ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच नगर के बाजारों में बुधवार का दिन साप्ताहिक बंदी का दिन है लेकिन इस दौरान भी दुकानें खुलने की मिल रहीं सूचनाओं पर संज्ञान लेकर एसडीएम ने श्रम अधिकारी के साथ बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकानदार का चालान काटा गया जबकि पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
एसडीएम ज्योति सिंह ने नायब तहसीलदार जितेंद्र पटेल एवं श्रम अधिकारी रामेंद्र सिंह के साथ नगर में स्टेट बैंक, चंदकुआं, सागर चौकी तिराहे से होकर रामगंज, सर्राफा, बर्तन बाजार से लेकर रामलीला मैदान, लवली चौराहा आदि स्थानों पर खुलने वाली दुकानों को देखा। इन स्थानों पर कुछ-कुछ दुकानें साप्ताहिक बंदी के दिन भी लगातार खुलने को लेकर एसडीएम ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस देकर चेतावनी दी। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें पूर्णतः बंद रखें और नियमों का पालन करें। अगली बार से यदि साप्ताहिक बंदी के दिन दुकानें खुली पाई गईं तो उचित कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। बहुत समय के बाद अचानक से साप्ताहिक बंदी के दिन खुली दुकानों को पकड़ने के लिए अधिकारी बाजारों में नजर आए जिससे दुकानें खोल कर बैठे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली