ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच बरहल गांव के तालाब में नहा रहे 50 वर्षीय अधेड़ की पानी में डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैलिया क्षेत्र के बरहल गांव के तालाब में बुधवार की शाम गांव का ही 50 वर्षीय व्यक्ति कमलेश पुत्र सरमन दोहरे अकेले ही नहाने गया हुआ था। नहाते समय वह पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों द्वारा जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे दरोगा मोहित कुमार ने शव को तालाब में से निकलवा कर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करता था। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं