पेड़ के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

महाराजगंज रायबरेली थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय हड़कंप मच गया जब संधिग्ध परिस्थितियों में पूरे नजर मोहम्मद मजरे बरहुआ गांव में एक युवती का घर के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ शव पाया गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग 4: बजे की घटना है। मृतका कुंती पत्नी श्यामू उम्र 22 वर्ष को जब ग्रामीणों ने फंदे से लटकते देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उसके पति श्यामू को खेत में जाकर जानकारी दी जो बेड सींचने गया था।कि तुम्हारी पत्नी ने आत्महत्या कर ली।फिलहाल ग्रामीणों में चर्चा है कि हत्या या आत्महत्या या पारिवारिक कलह यह रहस्य बना हुआ है।युवती की फांसी लगाने की घटना कीसूचना ग्रामीणों ने 112 पर कॉल करके दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना थाना प्रभारी जगदीश यादव को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। युवती की मौत से परिजनों में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *