लखनऊ विकास नगर अग्निकांड: सहयोग विकास समिति बनी पीड़ितों का सहारा, राहत कार्यों से पेश की मानवता की मिसाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ | विकास नगर अग्निकांड राहत कार्य
लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र की झुग्गी-बस्तियों में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। कई लोग की जान चली गई है इस दुखद हादसे में हजारों लोग बेघर हो गए, वहीं एलपीजी सिलेंडर विस्फोट के कारण आग ने और विकराल रूप ले लिया।
ऐसे संकटपूर्ण समय में सहयोग विकास समिति के सदस्यों द्वारा मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट परिचय देते हुए प्रभावित परिवारों के लिए राहत कार्य संचालित किया गया।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार के साथ डॉ रुबी राज सिन्हा, डॉ राकेश रमन, डॉ आर आर जैसवार लोकपाल,सूरज कुमार निषाद, महासचिव सुरेन्द्र कुमार सैनी, प्रशांत प्रवीण सिन्हा,राजेंद्र कुमार, कविता सैनी,कृष्ण कुमार वर्मा,सरदार जसवंत सिंह, विनय कुमार और सदस्यों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को भोजन, राशन,पेयजल, फल, कपड़े, एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर राहत कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार जी ने कहा कि “विपत्ति की इस घड़ी में हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। मानवता, सहयोग और संवेदना ही हमारे समाज की असली ताकत हैं। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें, तो किसी भी संकट को कम किया जा सकता है।”
संकट की घड़ी में हर आम आदमी पीड़ितों को सहयोग कर रहा है सभी समाजसेवी सदस्यों ने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है और हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *