यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
महराजगंज जनपद के पनियरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय ख़ालिद मिल्ली इंटरमीडिएट कॉलेज और आर.एन. आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज के होनहार और मेघावी छात्र छात्राओं का सिलाई मशीन, साइकिल और मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन और वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा दिए गए लैपटॉप, साइकिल और कन्या विद्याधन वितरण का जिक्र किया। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार में पुनः इन सभी योजनाओं के तहत छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष एसरार अहमद, प्रधानाचार्य कमालुद्दीन, सुभाष पटेल अंसारी, तसव्वुर हुसैन, प्रबंधक हेशामुद्दीन खान, दीपक पाण्डेय, आशुतोष श्रीवास्तव सभी अध्यापक और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे