उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष द्वारा की गई अहम बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल की अध्यक्षता में मध्यांचल मुख्यालय, लखनऊ में भीषण गर्मी के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रिपिंग विहीन, निर्बाध एवं उच्चस्तरीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग, पर्याप्त विद्युत सामग्री एवं कार्मिकों की उपलब्धता, बिजली चोरी रोकने तथा उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि उपभोक्ता संतुष्टि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *