यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपना समय केवल स्क्रीन्स नेगेटिविटी मिसइनफॉरमेशन बोगस सोशल मीडिया पार्टीज झूठे कॉम्पैयस या मोटिवेटेड agendas में व्यर्थ करने के बजाय स्पोर्ट्स एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट रीडिंग ट्रैवलिंग innovation, environmental awareness और personality development में लगाना चाहिए। खेल discipline और teamwork सिखाते हैं, शिक्षा सोच को मजबूत बनाती है, skill development रोजगार और आत्मनिर्भरता देता है तथा digital knowledge युवाओं को future-ready बनाती है। उन्होंने कहा कि बदलते समय में AI, robotics, digital skills, startups और emerging technologies युवाओं के भविष्य को तय करेंगी, इसलिए लगातार skills upgrade करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही environment conscious और sustainability driven lifestyle अपनाना भी समय की आवश्यकता है, क्योंकि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य clean air, clean water, renewable energy, water conservation और responsible development पर निर्भर करेगा।
डॉ. सिंह ने कहा कि जब देश का युवा skilled, disciplined, innovative, राष्ट्रहित के प्रति समर्पित और sustainability conscious बनेगा, तभी भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसी सोच के साथ सरोजनीनगर में sports से startups, schools से universities और digital skills से future technologies तक युवाओं के लिए व्यापक अवसर तैयार किए जा रहे हैं। पिछले 3 वर्षों में Sarojininagar Sports League से 10,000 से अधिक युवा जुड़े हैं, 15 RBS Digital Empowerment Centres में 1500 से अधिक बच्चों को निःशुल्क digital training दी गई है तथा लगभग 2000 मेधावी विद्यार्थियों को laptops, tablets और cycles प्रदान की गई हैं। लगभग 60 विद्यालयों में smart classes और digital libraries स्थापित की गई हैं, जबकि AI & Future Education Initiative के अंतर्गत 7 विद्यालय IIT टीम द्वारा adopt कर robotics labs और future classrooms विकसित किए जा रहे हैं। Fit Youth Mission, 300+ youth clubs, रोजगार counselling, startup awareness तथा Net Zero Sarojininagar Campaign जैसी पहलें युवाओं को fitness, innovation, entrepreneurship, environmental responsibility और positive lifestyle से जोड़ रही हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे उपलब्ध योजनाओं का लाभ लें, मेहनत करें, अपने भविष्य पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार के false promises या misleading campaigns के बहकावे में न आएं। सरोजनीनगर का संकल्प है — हर बच्चे को अवसर, हर युवा को दिशा और हर परिवार को बेहतर भविष्य।
उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर में विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि ground level पर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में नए parks, open gyms, खेल मैदान, सड़कों का चौड़ीकरण, जल निकासी, पेयजल सुविधाएं, हरित विकास और modern infrastructure पर तेजी से कार्य हुआ है। बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए Lateef Nagar Girls Degree College, तकनीकी एवं कौशल विकास के लिए Neewa ITI, Darogakhera में Forensic Science Institute, Foreign Language University Campus, Bhatkhande University Campus तथा Agricultural Studies Campus जैसे संस्थान विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही गांव-गांव youth clubs, सरकारी विद्यालयों में swings और play facilities, smart classrooms तथा digital libraries के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आधुनिक, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि सरोजनीनगर को भविष्य के लिए तैयार, शिक्षित, skilled, healthy और sustainable मॉडल विधानसभा बनाना है।