डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रसाद सेवा, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं का बढ़ाया उत्साह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

-डॉ राजेश्वर सिंह 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण तपिश में भी निरंतर जनसंपर्क करते हुए शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के संकल्प को देते रहे विस्तार

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल के पावन अवसर पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 10 बजे तक सरोजनी नगर समेत लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सुंदरकांड पाठ, विशाल भंडारा एवं जनसेवा के दो दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर श्रद्धालुओं के मध्य सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के भाव को सशक्त किया। दिनभर चले इन भक्तिमय आयोजनों में आस्था, भक्ति और लोकसेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सरोजनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह टी पॉइंट, आशियाना चौराहा में सरिता सिंह, संजीव सिंह, मनीष शुक्ला और अशोक चौधरी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में श्रेयस सिंह का जन्मदिवस भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इसके अतिरिक्त संत कबीरराम चौराहा, आलमबाग में सिंध यूथ क्लब सोसाइटी द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में रामेश्वर सिंह के साथ सहभागिता कर उन्होंने सेवा भावना और सामाजिक एकात्मता के भाव का अनुभव किया।

इसी क्रम में दीपक ऑप्टिकल्स, आशियाना सेक्टर-के में राम अरोड़ा, मनोज अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा, अर्श अरोड़ा, सिम्मी अरोड़ा, प्रखर द्विवेदी और राजीव द्वारा आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरण किया। वहीं पराग मार्ग स्थित शनि देव मंदिर परिसर में जग प्रसाद और प्रतिभा सिंह द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी सहभागिता कर भक्तों के बीच आत्मीय संवाद स्थापित किया।

रॉयल फ़ूड कॉर्नर द्वारा आशियाना खंड-के में आयोजित 15वें विशाल भंडारा एवं सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम, आशियाना निवासी संघ द्वारा चांसलर क्लब मुख्य द्वार पर आयोजित भंडारा, भारतीय बैंक रजनी खंड शारदा नगर में कमल नयन मिश्रा द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम तथा ए.पी.एस. अकादमी अंतर महाविद्यालय, सेनानी विहार में शिव प्रकाश मिश्रा (सेनानी) एवं सिंधुजा मिश्रा द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में भी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सहभागिता की। भक्तिमय वातावरण, सुंदरकांड की मंगलमयी स्वरधारा एवं प्रसाद सेवा की पावन परंपरा ने समस्त आयोजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर दिया।

लखनऊ की पूज्य जनता के अद्भुत हनुमत प्रेम के मध्य सरोजनी नगर के विधायक डॉ राजेश्वर सिंह विनायक महादेव ट्रस्ट मंदिर, विनायक सिटी, बिजनौर मार्ग में सेवकराम कनौजिया द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारे में भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने नवस्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया तथा उपस्थित वृद्ध माताओं को साड़ी भेंट कर उनका सम्मान किया। साथ ही क्षेत्र की जर्जर सड़क को पंद्रह दिनों के भीतर बनवाने का आश्वासन भी दिया। आयोजन के दौरान रीना त्रिपाठी, विवेक सिंह, ओ.पी. सिंह, वी.के. पटेल, राजीव पाल, पूरनराम, अंकित सक्सेना, गुड़िया यादव, पूजा पटेल, रूपमा पाल, रागिनी सिंह एवं दीप्ती सक्सेना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इसी क्रम में विधायक डॉ राजेश्वर सिंह जी एस एम पब्लिक कॉलेज, गौरी नहर पुलिया, सरोजनीनगर में एस.पी. वर्मा एवं शिव नारायण पटेल (लक्ष्मण) द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में सम्मिलित हुए। भक्तिमय वातावरण में सुंदरकांड पाठ का श्रवण करने के उपरांत उन्होंने डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु महाविद्यालय में पाँच कंप्यूटर उपलब्ध कराने, डिजिटल लैब स्थापित करने तथा एक स्मार्ट बोर्ड प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नीतीश चन्द्र वर्मा, राजेश सिंह चौहान, शेर बहादुर सिंह शेर, के.के. श्रीवास्तव, लवकुश रावत, पिंटू शुक्ला, पंकज सिंह, राजेश गुप्ता, साधना गुप्ता, पूजा सिंह, नेहा रावत, अभिषेक सिंह, वीरू सिंह, जितेंद्र कुमार जीतू, राजन गुप्ता, सौरभ सिंह, दिलीप द्विवेदी एवं शिवम शुक्ला सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सुमित्रा डेवलपर्स, श्रीमते इन्फ्राबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड, डॉ दिनेश यादव, बब्लू राजपूत, दिनेश पांडेय, विवेक उपाध्याय, अविनाश जैन, अजय गुप्ता पुन्नी और सौरभ सिंह बजरंगी सहित विभिन्न आयोजकों द्वारा आयोजित भंडारा एवं सुंदरकांड कार्यक्रमों में भी सहभागिता की। इस दौरान श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद वितरण एवं आत्मीय संवाद का क्रम निरंतर चलता रहा।

43 डिग्री सेल्सियस तापमान और प्रचंड गर्मी के बीच भी विधायक डॉ राजेश्वर सिंह सरोजनी नगर परिवार के बीच निरंतर जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता में सक्रिय रहे। इसी क्रम में उन्होंने अवध पब्लिक विद्यालय पहुँचकर प्रबंध निदेशक गोविन्द पांडे और प्रधानाचार्या रश्मी पटनायक से आत्मीय भेंट की तथा विद्यालय में प्रारंभ किए जा रहे विद्यालय विकास केंद्र हेतु चल रहे प्रयासों की सराहना की। कौशल आधारित शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे प्रयासों को समाज निर्माण की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया गया।

विभिन्न कार्यक्रमों में सतेंद्र कुमार कार्तिकेय मिश्रा, आशीष पटेल, अखिलेश त्रिपाठी, सुनील शर्मा, राजीव मिश्रा, अतुल टंडन, बलदेव रमानी, नानक चंद लखमानी, दर्पण लखमानी, सौरभ सिंह मोनू, लवकुश रावत, गोविन्द पांडे, राजेंद्र बाजपेयी, चंद्र भूषण पांडे, हिमांशु अंबेडकर, के.के. सिंह, अमरीश सिंह, मोती सिंह, अभिषेक तिवारी, राहुल मिश्रा, शिवम दुबे, अजय सिंह, अतुल सिंह, ओम प्रकाश यादव, शैलेंद्र पांडेय, अनुराग गुप्ता, संजय मिश्रा और रज्जन सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *