उत्तर प्रदेश मेरठ संविदा नर्स अंजली का हत्या आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

मेरठ के मेडिकल कॉलेज की संविदा नर्स अंजलि शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी सूफियान गिरफ्तार। सीसीटीवी फुटेज से हुआ चौंकाने वाला खुलासा, स्कूटी पर लाश ले जाते दिखे आरोपी।
मेरठ : जागृति विहार की रहने वाली नर्स अंजलि शर्मा सुबह घर से ड्यूटी पर निकली थी। एक बेटे की मां, पति से चल रहे विवाद के बीच भी जिंदगी की जंग लड़ रही थी। लेकिन दोपहर ढाई बजे तक वह अस्पताल नहीं पहुंची। करीब 1 बजे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बेहोश हालत में लाई गई अंजलि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गले पर गहरे निशान थे। पुलिस जांच में जो सामने आया, वह बेहद दिल दहला देने वाला है।
बहाने से घर बुलाया और गला घोंट दिया
मुख्य आरोपी ‘सूफियान’ (पूर्व वार्ड बॉय) ने 21 मई को अंजलि को बहाने से लोहिया नगर स्थित अपने घर बुलाया। वहां उसने अंजलि का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपनी बहन साजिदा और सहयोगी जब्बर सिंह की मदद से शव को ई-रिक्शे से अस्पताल पहुंचाकर आत्महत्या का ढोंग रचने की कोशिश की। लेकिन सबसे भयानक हिस्सा सीसीटीवी फुटेज में कैद है, जिसे अंजलि के परिजनों ने खुद जुटाया।
जमीन पर रगड़ते रहे पैर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *