बिजनौर में महिला डॉक्टर ने भाजपा जिला मंत्री प्रभात यादव पर शारीरिक शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

आरोप है बीजेपी नेता काम के बहाने से महिला डॉक्टर के अस्पताल आए थे। दोनों की पहले से जान पहचान थी। बातचीत के दौरान धोखे से बीजेपी नेता ने डॉक्टर के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद महिला डॉक्टर बेहोश हो गईं। इसके बाद बीजेपी नेता ने उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।

महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में उन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उनसे पैसे की मांग की गई। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा नेता प्रभात यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला चांदपुर थाना क्षेत्र का है।

महिला डॉक्टर के अनुसार चांदपुर इलाके में उनका अस्पताल है। शिकायत के अनुसार, महिला डॉक्टर के पति की साल 2025 में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद रोहनिया गांव निवासी बीजेपी नेता प्रभात यादव अपनी पत्नी के साथ मरीजों को लेकर उनके अस्पताल आने-जाने लगे।

धीरे-धीरे उनसे जान पहचान बढ़ गई। घर आना-जाना शुरू हो गया। महिला डॉक्टर का आरोप है आरोपी ने खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और उसकी कुछ आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना लिए।

महिला डॉक्टर का कहना है कि बाद में आरोपी उन्हीं फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उससे धन की मांग करने लगा। आरोप है कि लंबे समय तक उसे मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

पीड़िता ने बताया कि उसने पूरी घटना की जानकारी अपने ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को भी दी है। महिला ने कहा कि वह पूरी तरह होशोहवास में यह शिकायत दर्ज करा रही है और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई चाहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *