यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
-डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में हरित ऊर्जा और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था को बढ़ावा: 1800+ सोलर लाइट, 750+ स्ट्रीट लाइट, 155+ हाईमास्ट और EV चार्जिंग सुविधाओं से रोशन हो रहा सरोजनीनगर
मुख्यमंत्री त्वरित सड़क विकास योजना के अंतर्गत सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 48 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के अंतर्गत लगभग 9.98 किलोमीटर सड़क निर्माण/सुदृढ़ीकरण कार्य किए जाएंगे, जिनकी कुल अनुमानित लागत लगभग ₹11.66 करोड़ है।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए इतनी त्वरित गति से सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इसी क्रम में माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी के प्रयासों से ग्राम नारायणपुर बरियार खेड़ा में श्री संजय सिंह जी के मकान के सामने सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ टीम राजेश्वर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं नारियल फोड़कर विधिवत संपन्न कराया गया।
सरोजनीनगर में हरित ऊर्जा एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था को भी नई गति मिली है। क्षेत्र में 1800+ सोलर लाइट, 750+ स्ट्रीट लाइट एवं 155+ हाईमास्ट लाइट स्थापित की जा चुकी हैं, जिससे बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
इसी क्रम में नंदनी एनक्लेव में दो सोलर हाईमास्ट लाइट भी प्रदान की गईं, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधा एवं सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
साथ ही 5 स्थानों पर सोलर ट्री एवं लगभग ₹1.40 करोड़ की लागत से 7 प्रमुख स्थानों पर EV बैटरी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिससे स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन के नेतृत्व में सरोजनीनगर में विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं और प्रत्येक क्षेत्र तक सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लगातार साकार हो रहा है।