यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
इंटर स्कूल एवं इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों को क्रिकेट किट, टी-शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के अंतर्गत इंटर स्कूल एवं इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। यह प्रतियोगिता युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का मंच प्रदान कर रही है।
इंटर-स्कूल प्रतियोगिता में मैरी गार्डिनर्स कॉन्वेंट स्कूल ने सूर्या पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से हराया, जिसमें खुर्रम अली मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं एसकेडी अकादमी (रेड) ने मैरी गार्डिनर्स कॉन्वेंट स्कूल को 5 विकेट से हराया, जहां अथर्व तिवारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इंटर-क्लब मुकाबलों में मैवरिक्स क्रिकेट टीम ने एमएन किंग्स इलेवन को 21 रन से हराया, जबकि पर्पल सीज़ क्रिकेट क्लब ने आरबीएस सेंटर, लतीफ नगर को 34 रन से पराजित किया। इन मुकाबलों में क्रमशः अभिषेक और विकास कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एक अन्य मुकाबले में निर्धारित आयु मानकों का पालन न करने पर हनुमत क्रिकेट क्लब को अयोग्य घोषित किया गया, जिसके बाद मॉर्निंग जय जगत पार्क को वॉकओवर दिया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को क्रिकेट किट, खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर आयोजित सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग आज क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई पहचान देने, प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम बन रही है।