यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
घंटों लाइन में लगकर बीमार और हो रहे हैं बीमार, परेशान हो रहे हैं तीमारदार
अयोध्या।
जनपद के जिला मुख्यालय पर स्थित जिला चिकित्सालय में अब बिना मोबाइल के इलाज कराना असंभव है। जिला चिकित्सालय अयोध्या का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तमाम बीमार लाइन लगाए दिख रहे हैं स्वास्थ्य ब्यवस्था बदहाल लग रही है आखिर एक बीमार को घंटों लाइन में खड़ा करके उसे और बीमार किया जा रहा है रोगी के साथ साथ उसके तीमारदार भी परेशान हो रहे हैं। *मजे की बात* यह कि अब यदि किसी के पास मोबाइल फोन नहीं है तो उसका इलाज भी असंभव हो गया है क्योंकि मोबाइल पास में होगा तो उसपर पहले ओटीपी आएगी और ओटीपी के बाद पर्ची मिलेगी और पर्ची मिलने के बाद ही डॉक्टर साहब रोगी को देखेंगे,मां लो किसी गरीब असहाय के पास मोबाइल फोन नहीं तो उसे पर्ची नहीं मिलेगी और पर्ची नहीं मिलेगी तो डॉक्टर साहब उपचार नहीं करेंगे, आखिर स्वास्थ्य विभाग में ये नियम लागू कर सरकार करना क्या चाहती है।