प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
समाजवादी पार्टी प्रयागराज गंगापार के जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव की अगुवाई में बिजली, पानी की समस्या, पेपर लीक, यूजीसी से जुड़े मुद्दों, बढ़ते अपराध तथा निर्दाेष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाए जाने के विरोध में महामहिम राश्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सोरांव को सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उपरोक्त जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान किया जाए। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उचित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो समाजवादी कार्यकर्ता जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस अवसर पर सोरांव की विधायक श्रीमती गीता पासी, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह पटेल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव श्री दूधनाथ पटेल, विधानसभा अध्यक्ष श्री श्याम सिंह बच्चा यादव, श्री अमर सिंह यादव, पूर्व प्रमुख श्री संदीप यादव, श्री मनोज पाण्डेय, श्री शांति प्रकाश पटेल, प्रदेश सचिव श्री मेराज आरिफ, श्री संगम लाल मौर्य, श्री सुभाष यादव, बाबा साहेब अध्यक्ष श्री खिन्नी लाल पासी, श्री राजेश सरोज, श्री रवीन्द्र मिश्र, श्री जीत लाल पासी, श्री के.एल. पटेल, श्री दयाशंकर पासी, श्री टी.एन. यादव, श्री जयकरन पटेल, श्री प्रमोद पटेल, श्री धर्मेन्द्र यादव, श्री अमरेन्द्र यादव, श्री किशन यादव, श्री मेराज भाई, श्रीमती कमला यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।