यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराए जाने की चर्चाओं ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से कुछ महीने पहले कराए जाने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

बताया जा रहा है कि जनगणना 2027 और चुनावी तैयारियों को देखते हुए चुनावी कार्यक्रम में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक न तो चुनाव आयोग और न ही केंद्र या राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।

राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा, सपा, कांग्रेस समेत अन्य दल संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में समय से पहले चुनाव की चर्चा ने प्रदेश की सियासत को नई दिशा दे दी है।

फिलहाल चुनाव समय से पहले होंगे या नहीं, इस पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *