यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
दिल्ली: मालवीय नगर के हौजरानी स्थित रेस्टोरेंट में लगी आग भीषण हादसे में बदल गई है। शुरुआती जानकारी में कुछ लोगों को बेसमेंट से सुरक्षित निकाले जाने की बात सामने आई थी, लेकिन अब इस अग्निकांड में 12 लोगों की मौत की खबर है।
सुबह करीब 8.50 बजे आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग और धुएं के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन अंदर फंसे 12 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई !!