पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, थाना नांगल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर जानलेवा हमले के छह आरोपियों को दबोचा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के कड़े रुख और निर्देशन में वांछित अपराधियों व उपद्रवियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना नांगल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम ताशीपुर में हुए हिंसक बवाल और जानलेवा हमले के मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पीआरवी 5984 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि थाना नांगल क्षेत्र के ग्राम ताशीपुर में पुरानी मुकदमेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर चलने लगे। इस हिंसक झड़प से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नांगल थाना पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रव कर रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए सभी आरोपी ज़िला सहारनपुर के ग्राम ताशीपुर, थाना नांगल के निवासी हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं। दिलशाद पुत्र अख्तर, सलमान पुत्र अहसान, गुलशेर पुत्र अख्तर, सारिक पुत्र अय्यूब, तारिक पुत्र अय्यूब, अल्तमश पुत्र इकराम, इस दुस्साहसिक वारदात के संबंध में थाना नांगल पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक संजय राणा, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव, रि. का. अरुण कुमार, प्रशांत शर्मा, और जितेन्द्र यादव तैनात रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *