बजरंगबली के भण्ड़ारों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। जेष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल पर शिवगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भण्डारों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी ही शिद्दत के साथ प्रसाद ग्रहण कर मनोकामनाएं मांगी। क्षेत्र के भवानीगढ़ में एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में बैंक शखी अनीता कुमारी, बाबूलाल मौर्या, राज्जू मौर्या के नेतृत्व में विशाल भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से मनोज कुमार, राज, संजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं शिवगढ़ कस्बे में पूर्वी उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के पास पूर्व सैनिक शिव प्रकाश सिंह राठौर, सिद्धान्त सिंह, मन्ना सिंह के नेतृत्व में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह, संजू अवस्थी, रवि चौरसिया, बीनू सिंह, रंजीत मास्टर, दिलीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे। बैंती बाजार में हरिज्ञान जायसवाल, सुरेश जायसवाल, हरिकृष्णन जायसवाल, हरिओम जायसवाल द्वारा सुबह 9 बजे से शाम कल 3 बजे तक दूध मेवा से बनी ठंडाई पिलाई गई। देहली निवासी धर्मेंद्र साहू द्वारा बैंती स्थित ऊंचवा पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया। जो पूर्वाहन 11 से शाम 5: 45 तक चला। इस मौके पर रजत श्रीवास्तव, संजय यादव, देव शंकर, लल्लू, सूरज, रिशू आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *