यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
रायबरेली: जनपद की कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और सुस्त पड़े पुलिसिंग सिस्टम में जान फूंकने के लिए रायबरेली के कड़क पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक दंडात्मक कार्रवाई की है। एसपी के इस औचक और कड़े रुख से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार, ढिलाई और जनता की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले दरोगाओं और सिपाहियों को चिन्हित करते हुए एसपी ने एक झटके में यातायात प्रभारी समेत 6 दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर (पुलिस लाइन संबद्ध) कर दिया है। इसके साथ ही लंबे समय से मलाईदार और विवादित चौकियों पर जमे एक दर्जन दरोगाओं को हटाकर नए चेहरों को चौकी प्रभारी की कमान सौंपी गई है। इस महा-कार्रवाई की आंच से शहर कोतवाली के कुछ बेहद ‘चर्चित और रसूखदार’ सिपाही भी खुद को नहीं बचा पाए और उन पर भी गाज गिर गई है।