यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
जनपद जालौन जिले में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सघन अभियान चलाया गया पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन क्षेत्राधिकारी नगर एवं कोतवाली उरई पुलिस बल के साथ नगर उरई के प्रमुख मार्गों सर्राफा बाजार एवं अन्य सार्वजनिक तथा अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया वहीं इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बाजारों में मौजूद दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली गई तथा उन्हें सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई
आप को बता दें साथ ही अतिक्रमण कर सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने वाले दुकानदारों एवं यातायात बाधित करने वाले वाहन स्वामियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दें वहीं पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान भी चलाया गया जिसके अंतर्गत बिना नंबर प्लेट वाले एवं मॉडीफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई अभियान के दौरान कुल 07 वाहनों को सीज किया गया जिससे क्षेत्र में अवैध और नियम विरुद्ध वाहन संचालन पर प्रभावी रोक लग सके
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इसी प्रकार के नियमित चेकिंग एवं गश्त अभियान जारी रहेंगे ताकि अपराध पर नियंत्रण यातायात व्यवस्था में सुधार और आम जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके