यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
कोंच नगर की कांशीराम कॉलोनी से एक 10 वर्षीय बालक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी जगदीश वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा आयुष्मान उर्फ उमंग 15 जून को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कहीं चला गया और देर तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम बालक की तलाश में जुटी हुई है