केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जोन-5 में शुक्रवार को लगेगी जन चौपाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– गुरु नानक नगर वार्ड एवं बाबू कुंज बिहारी ओमनगर वार्ड के नागरिकों की सुनी जाएंगी समस्याएं

लखनऊ केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में बारह वर्ष तथा उत्तर प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर निगम लखनऊ द्वारा माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी की अध्यक्षता में जन चौपाल अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार, 19 जून 2026 को जोन-5 के गुरु नानक नगर वार्ड एवं बाबू कुंज बिहारी ओमनगर वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

*नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल*

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने बताया कि जन चौपाल नागरिकों और प्रशासन के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इसके माध्यम से गृहकर, सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवर, मार्ग प्रकाश, अतिक्रमण, सड़क निर्माण, जलभराव एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*इन स्थानों पर आयोजित होगी जन चौपाल*

महापौर ने बताया कि शाम 04:00 बजे गुरु नानक नगर वार्ड की जन चौपाल गुलाब वाटिका, चंदर नगर, आलमबाग में आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 06:00 बजे बाबू कुंज बिहारी ओमनगर वार्ड की जन चौपाल लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल, सुजानपुरा, आलमबाग में आयोजित होगी।

दोनों जन चौपालों में संबंधित जनप्रतिनिधि, नगर निगम एवं जलकल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिससे नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

*अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील*

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने क्षेत्रीय नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जन चौपाल में सहभागिता कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखें तथा अपने क्षेत्र के विकास में सहभागी बनें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन चौपाल में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *