यूसुफ नगर उर्फ बगिया में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि कराई अतिक्रमण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

अवैध कब्जा हटाकर 4,000 वर्गफुट भूमि मुक्त, विरोध के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चला अभियान

लखनऊ नगर निगम लखनऊ द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम यूसुफ नगर उर्फ बगिया, तहसील सरोजनी नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देशन तथा अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति श्री रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम श्री अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाया।

*नगर निगम की भूमि पर किया गया था अस्थायी अतिक्रमण*
अधिकारियों के अनुसार ग्राम यूसुफ नगर उर्फ बगिया स्थित गाटा संख्या 278, क्षेत्रफल 0.809 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है तथा यह नगर निगम में निहित शासकीय भूमि है। इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अस्थायी अतिक्रमण कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत और जांच के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की और भूमि को कब्जामुक्त कराया।

*राजस्व एवं नगर निगम टीम रही मौजूद*
कार्रवाई के दौरान तहसील सरोजनी नगर के क्षेत्रीय लेखपाल श्री विनय कुमार शुक्ला तथा नगर निगम के लेखपाल श्री संदीप कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। अधिकारियों की निगरानी में पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराई गई।

*4 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि हुई मुक्त*
नगर निगम की इस कार्रवाई से लगभग 4,000 वर्गफुट बेशकीमती सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 4 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *