यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
अलीगढ़ जनपद में अतरौली विधानसभा क्षेत्र के एमवी इंटर कालेज प्रांगण में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में अतरौली विधानसभा से वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री साकिब अनवार साहब ने पीडीए पंचायत जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में आयोजित कराई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मुजफ्फरनगर श्री हरेंद्र मलिक साहब और सांसद रामपुर श्री मुहीबुल्लाह नदवी साहब ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा पीडीए समाज के हितों को पूरा करने के साथ सर्वसमाज के मान-सम्मान, हिस्सेदारी देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर क्षेत्र में फेल हो चुकी है। चाहे नीट की परीक्षा का पेपर लीक का मामला हो, किसानों को खाद की किल्लत का मामला हो, बिजली कटौती एवं उनकी दरों में भारी वृद्धि और रसोई गैस डीजल पेट्रोल, सीएनजी आदि पेट्रोलियम पदार्थ की दरों में वृद्धि होने के कारण महंगाई की मार से आम जनता की कमर टूट चुकी है और बीजेपी सरकार सोई हुई है। महिलाओं के साथ और पीडीए समाज के साथ खुलेआम अत्याचार हो रहा है। अपराध बढ़ रहा है लेकिन सरकार को हिंदू-मुस्लिम करने के अलावा कुछ नहीं है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष शान मियां साहब, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान, जिला उपाध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय सचिव चमन जलालवी, पूर्व विधान सभा अतरौली प्रभारी मोहम्मद सिद्दीक साहब, सभासद सुहैल राईन साहब, मुकेश धनगर, संजय प्रजापति आदि नेताओं के साथ अन्य तमाम लोग मौजूद रहे