यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
– महापौर सुषमा खर्कवाल ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
लखनऊ बारह वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ मुख्यालय स्थित झंडी पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने योगाभ्यास में सहभागिता करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने तथा इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दिलाया।
*मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनकर किया योगाभ्यास*
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी तथा माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का संबोधन सुना। दोनों नेताओं ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।
*प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को मिली वैश्विक पहचान*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप आज योग को वैश्विक पहचान प्राप्त हुई है और संपूर्ण विश्व भारतीय ज्ञान परंपरा की इस अमूल्य धरोहर को अपना रहा है। उन्होंने कहा कि योग भारत की संस्कृति, सभ्यता और जीवन दर्शन का अभिन्न अंग है, जो मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाता है।
*मुख्यमंत्री के नेतृत्व में योग एवं आयुष को मिल रहा बढ़ावा*
महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में योग एवं आयुष परंपरा को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण को नई गति मिली है।
*‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम पर दिया गया स्वस्थ जीवन का संदेश*
“योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, आत्मअनुशासन और सकारात्मक सोच का मार्ग है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को रोगमुक्त रखने के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।
*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों की रही सहभागिता*
कार्यक्रम में बांदा जिले की नारायणी विधानसभा से मा० विधायक आदरणीय श्रीमती ओममणि वर्मा जी, कार्यालय सह प्रभारी भाजपा श्री लक्ष्मण चौधरी जी, पार्षद दल के उपनेता श्री सुशील तिवारी ‘पम्मी’ जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी, मा० पार्षद श्रीमती गौरी सांवरिया जी, श्रीमती गीता देवी जी, श्री सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी, श्री हिमांशु अंबेडकर जी, श्री के.एन. सिंह जी, पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती मधुबाला त्रिपाठी जी, श्री आशीष हितैषी जी, श्री पुरुषोत्तम पुरी जी, श्री दीपू जायसवाल जी, श्री गणेश वर्मा जी, पूर्व पार्षद श्री नागेंद्र सिंह जी, पार्षद प्रतिनिधि श्री आदर्श मिश्रा जी, अपर नगर आयुक्त श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, श्री पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार राव सहित नगर निगम के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
*योग को अपनाने का लिया संकल्प*
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रत्येक नागरिक को नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वयं तथा समाज को स्वस्थ बनाने में योगदान देना चाहिए।