भाजपा लखनऊ महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से जन्मदिवस तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है। उन्होंने बताया कि 28 जून को सभी बूथों बैठक से पूर्व निर्धारित “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके उपरांत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी तथा सभी बूथों पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गोष्ठी 2 जुलाई को सहकारिता भवन में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लखनऊ में छात्रों के बीच एक सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। उनके जन्म दिवस 6 जुलाई को सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया जाएगा।

आनंद द्विवेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी आयोजन बूथ स्तर तक पूरी गंभीरता, अनुशासन एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न कराए जाएं।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा, सुधीर हलवासिया, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, महामंत्री सतेंद्र सिंह, विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *