लखनऊ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

आज लखनऊ के मजेस्टिक होटल, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड में महर्षि शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 339 पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ श्रवण किया।

प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों एवं राष्ट्र निर्माण के संदेशों से सभी को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्राप्त हुई। ऐसे संवाद समाज में जनभागीदारी, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह बूथ अध्यक्ष सत्यदेव सिंह , मंडल अध्यक्ष श्री शैलेंद्र मौर्य , नगर उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि विजय भुर्जी ,फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड की पार्षद श्रीमती रश्मि सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *