लखनऊ विधायक सरोजनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह के निर्देश पर ओपन जिम का हुआ लोकार्पण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर विधानसभा में जनसुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज आस्था रिट्रीट, सुकृति अपार्टमेंट्स एवं सूर्य ग्रीन्स अपार्टमेंट्स के समीप स्थित श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुष्प वाटिका में ओपन जिम का लोकार्पण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर टीम_राजेश्वर के साथ श्री शैलेंद्र सिंह पूर्व पार्षद प्रत्याशी श्री अमोद कुमार जी, श्री संजय सिंह राठौड़ जी, श्रीमती सुमन सिंह राठौड़ जी, वरिष्ठ नेता डॉ. ओम प्रकाश यादव जी, श्री यदुशुल्य यादव जी तथा आरडब्ल्यूए के अनेक सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चे उपस्थित रहे।

यह ओपन जिम क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति प्रेरित करेगा तथा सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए एक उपयोगी सार्वजनिक सुविधा सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *