यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। बीती रात शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत स्थित शिवगढ़ बस स्टैंड के समीप स्थित अण्डे की दुकान में अज्ञात अराजकतत्वों ने आग लगा दी, जिससे त्रिपाल आदि सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि गुमटी में आग लगती उससे पहले लोग मौके पर पहुंच गए और कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पा लिया वरना पूरी दुकान जलकर राख हो जाती। गौरतलब हो कि शिवगढ़ नगर पंचायत वार्ड नम्बर 5 निधन खेड़ा के रहने वाले मुरारीलाल की शिवगढ़ बस स्टैंड के पास अण्डे की दुकान है। मुरारी लाल ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को रात्रि लगभग 10:30 बजे वे दुकान बन्द करके घर चले गए। आधे घण्टे बाद उन्हें सूचना मिली कि किसी ने उनकी दुकान में आग लगा दी। सूचना मिलते ही वे लोगों के साथ वे आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और कड़ी मसक्कत से आग पर काबू पाया और मामले की सूचना डायल 112 नम्बर पर दी। पीड़ित ने बताया कि थोड़ी दूरी पर लेटे एक व्यक्ति ने बताया कि महराजगंज रोड की तरफ से बाइक से आए 2 लोगों ने दुकान में आग लगा दी भवानीगढ़ की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसका करीब 3000 रुपये का नुकसान हुआ है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर जांच कार्यवाही की जाएगी।