यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
भदोही में गूंजी नेता विपक्ष राहुल गांधी की आवाज, हक के लिए एकजुट हुआ छात्र समाज!
महाअभियान के तहत जनपद भदोही के डुढ़वा धर्मपुरी में युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से राहुल गांधी का कोटा (राजस्थान) में छात्रों को दिया गया ऐतिहासिक संबोधन दिखाया गया, जिसने उपस्थित छात्र-छात्राओं में एक नया जोश भर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी और एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हरिकेश कुमार हैरी ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी पर मोदी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए एनटीए को तुरंत भंग करने की पुरजोर वकालत की। साथ ही, आगामी 19 जुलाई 2026 को प्रयागराज में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ के विशाल शंखनाद में युवाओं को आमंत्रित किया, जिसे स्वयं जननायक संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का शानदार संयोजन एनएसयूआई जिला अध्यक्ष श्री शक्ति मिश्रा जी एवं छात्र नेता श्री विशाल गौतम जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राकेश पाल, धीरज पाल, रामू गौतम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।