रायबरेली शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दो पक्षों हुई जमकर मारपीट कई हुए घायल

Spread the love

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अकबरगंज मजरे अलीपुर में पुरानी रजिश में 2 पक्षों मे खूनी संघर्ष हो गया जिसमें सात लोग घायल हो गए। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अकबरगंज मजरे अलीपुर में सोमवार की शाम पुरानी रंजिश को लेकर 2 पक्षों में जमकर लाठी, डण्डे एवं ईंटें चले जिसमें एक पक्ष से तीन दूसरे पक्ष से 4 लोग घायल हो गए जिसमें चार की हालत ज्यादा नाजुग देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों में एक पक्ष से सुमिरता उम्र 35 वर्ष पत्नी रमाकांत, काजल पुत्री रमाकान्त उम्र 16 वर्ष, शिवकुमार पुत्र रमाकान्त उम्र 11 वर्ष, राम कुमारी पत्नी दीप कुमार शामिल है जिन्हें पीआरबी 112 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। वहीं दूसरे पक्ष से घायल यमुना प्रसाद उम्र 43 वर्ष पुत्र संकठा प्रसाद, गीता पत्नी जमुना प्रसाद उम्र 40 वर्ष, शनी पुत्र जमुना प्रसाद उम्र 16 वर्ष शामिल है जिन्हें एम्बुलेंस 108 की मदद से पायलट प्रदीप मिश्रा, एमटी अनुराग कुमार द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर प्रेमशरन ने बताया कि एक पक्ष से सुमिरता दूसरे पक्ष से यमुना प्रसाद, गीता और शनी की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार की पश्चात चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *