यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 13 जुलाई (सोमवार) को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। रक्षा मंत्री प्रातः 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) जाएंगे। यहां वे सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित 22वें दीक्षांत समारोह सम्मलित होगे।
दीक्षांत समारोह के बाद राजनाथ सिंह 5, कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पहुंचेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3:00 बजे ला मार्टिनियर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उन्नाव रवाना होंगे, जहां वे लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदेश की आधारभूत संरचना को नई गति देने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ करेंगे।
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री पुनः लखनऊ लौटेंगे और सैनिक स्कूल, सरोजिनी नगर स्थित वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे शाम 4:30 बजे से 5:45 बजे तक सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।कार्यक्रमों के समापन के बाद रक्षा मंत्री शाम 6:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।