शिवगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर सामने आया सर्प दंश का मामला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

रायबरेली। रायबरेली जिले के शिवगढ़ क्षेत्र में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सर्पदंश के मामलों में लगातार हो रहे इजाफे ने लोगों को गहरी चिंता में डाल दिया है। बुधवार को शिवगढ़ थाना क्षेत्र के रीवां में खेत में घास काटने गई 50 वर्षीय महिला कृष्णा कुमारी पत्नी रामकिशोर को सर्प ने डस लिया। जिसकी जानकारी होते ही परिजनों द्वारा जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां देर शाम 7:30 बजे खबर लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में महिला का उपचार चल रहा था। चिकित्साधिकारी डा.अनिल कुमार ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित कृष्णा कुमारी नाम की महिला अस्पताल आई है जिसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *