महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के संयोजक बने एड. प्रशांत अग्रवाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़24 लखनऊ

उप संपादक संजय मिश्रा

*अलीगढ़* अग्रवाल युवा संगठन की साधारण सभा में आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष एड. प्रशांत अग्रवाल को वर्ष 2026 के महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का संयोजक मनोनीत किया गया। इतना ही नहीं उनके नाम की घोषणा होते ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।नवनियुक्त जयंती संयोजक एड.प्रशांत अग्रवाल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि अग्रवाल समाज की संस्कृति,एकता और सेवा भावना का प्रतीक है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन के समस्त पदाधिकारियों,वरिष्ठजनों एवं युवाओं के सहयोग से इस वर्ष का महोत्सव भव्य,दिव्य,अनुशासित एवं ऐतिहासिक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की प्रारंभिक रूपरेखा भी सभा के समक्ष प्रस्तुत की,जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वागत किया।इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल,महामंत्री पीयूष अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष प्रखर गर्ग ने एड.प्रशांत अग्रवाल का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशांत अग्रवाल के अनुभव,संगठन क्षमता एवं सक्रिय नेतृत्व में इस वर्ष का जयंती महोत्सव समाज के लिए नई मिसाल स्थापित करेगा।सभा में संगठन के पूर्व अध्यक्ष नवीन अग्रवाल जलेसर,विकास अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल,विपिन गोयल, अनिल मांगलिक,आकाश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल,कल्पित अग्रवाल, सक्षम गोयल,सजल गोयल,अक्षय मित्तल,हिमांशु ऑटो,अंकुर टिम्बर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।खास बात ये है कि सभी ने एक स्वर में जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक एवं समाज की गरिमा के अनुरूप सफल बनाने का संकल्प लिया और इस कार्यक्रम की जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी प्रांजुल गर्ग ने प्रदान की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *