कुड़ियाघाट में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को लखनऊ के कुड़ियाघाट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मा० उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री बृजेश पाठक जी के साथ मा० महापौर, लखनऊ श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर अटल जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और उनके विराट व्यक्तित्व को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने विचारों, सिद्धांतों और दूरदर्शी नेतृत्व से भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी सहजता, संवेदनशीलता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद रामचंद्र प्रधान विधायक डॉ. नीरज बोरा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पार्षद अनुराग मिश्रा ‘अन्नू’ सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्रद्धेय अटल जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *