सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण मंडल तीन के कार्यालय किया गया ध्वजारोहण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल 3 के मंडल कार्यालय राजगंगा टावर वृंदावन में 80 वीं स्वतंत्रता दिवस बेहद देशभक्तिपूर्ण माहौल और अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल जी बड़े सुपुत्र मयंक खर्कवाल जी एवं सरोजनीनगर दक्षिण मण्डल तीन मण्डल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा राजन जी द्वारा किया गया। उसके पश्चात सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। इस विशेष अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा राजन ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने भारत सरकार के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया और देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया।
इस पावन अवसर पर मण्डल महामंत्री विनय सुदन , मण्डल उपाध्यक्ष मोहन भट्ट , राजू बाजपेई , विनीत तिवारी , आशीष सिंह , अपर्णा भारती , डॉ हेमंत, मण्डल मंत्री संजीव सिंह , संगीता, पूर्व नगर मंत्री अमोद कुमार , मंडल सहा -मीडिया प्रभारी सुजीत बाजपेई,नगर महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ शेर अली,सेक्टर संयोजक सुरेश शर्मा , जय श्री शर्मा , राजेश चावला, सेक्टर संयोजक बी के शुक्ला, पप्पू रावत , राजकुमार शुक्ला , इंद्रजीत वर्मा, एस पी सिंह , पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सरला सिंह, सेक्टर संयोजक आराधना पाण्डेय , सेक्टर संयोजक जय श्री शर्मा, बूथ अध्यक्ष गजेंद्र जोशी , साधना सिंह , सोनू तिवारी , पंकज पांडे, साधना, वीरेन्द्र ठाकुर , आनंद जी, कैप्टन विश्वनाथ गौड , बूथ अध्यक्ष गोकरण रावत, रेखा शर्मा , सत्येंद्र शर्मा , बबीता एव सरोजनी नगर मण्डल तृतीय अन्य सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *