डॉ. राजेश्वर सिंह के “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान का 179वां सप्ताह: 52 जनसमस्याओं पर कार्रवाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल को मिला प्रोत्साहन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में 179वें सप्ताह का जनसेवा अभियान: जनसुनवाई, यूथ क्लब गठन, खेल किट एवं मेधावियों का सम्मान

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के 179वें सप्ताह के अंतर्गत रविवार को #टीम_राजेश्वर द्वारा सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल के न्यू गुड़ौरा क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर में कुल 52 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, साइकिल सहायता, विधवा पेंशन, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं नाली निर्माण, छठ पूजा स्थल निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड, शौचालय, शहरी आवास, दिव्यांग पेंशन, सीवर लाइन, पुलिया निर्माण, आर्थिक सहायता, वाटर कनेक्शन, राशन कार्ड, विद्युत संबंधी समस्याओं एवं बाल सेवा योजना से संबंधित आवेदन शामिल रहे। इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सरस्वती एवं श्रीमती मिथलेश रावत के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाए गए, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजे गए।

साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 75 लोगों की आँखों की जाँच की गई। इनमें से 60 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए 191वें बॉयज यूथ क्लब एवं 129वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बच्चियों को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट वितरित की गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए सोनाली वर्मा (74.8%), उत्कर्ष गुप्ता (85.4%), सोनाली रावत (74.8%) एवं ईशा खरे (76.6%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सतत प्रयास है। इसी संकल्प के साथ सरोजनीनगर को सशक्त, समृद्ध, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *