यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा फर्जी वोट को अपनी ताकत समझती है। वोट चोरी बड़ा मुद्दा है। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथों पर सतर्क रहना है। 2027 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का लक्ष्य है। यह चुनाव जीवन मरण का चुनाव है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा पूरी तरह बदनाम हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की पराजय तय है।
बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में लखनऊ में विभिन्न जिलों से आये बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहना है। कोई भी ऐसा व्यवहार न करे जिससे किसी को शिकायत का मौका मिले। जनता की उम्मीदे समाजवादी पार्टी से है। प्रदेश और जनता के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद कर दिया है। शिक्षा-परीक्षा ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवाएं खराब हो चुकी है। कानून-व्यवस्था बर्बाद है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और लूट हो रही है। भाजपाई बेलगाम है। गरीबों और असहायों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। भाजपाइयों के हर अवैध कार्य में पुलिस उनका साथ दे रही है। उत्तर प्रदेश में बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने और पारदर्शी व्यवस्था के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। सभी लोग चुनाव के लिए तैयार रहे। चुनाव में समय बहुत कम है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में न किसी का जीवन सुरक्षित है और न सम्मान सुरक्षित है। अपराधी और अराजक तत्व बेखौफ है। उन्हें सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है। भाजपा सरकार कानून और संविधान को नहीं मान रही है। सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। गरीबों को बुलडोजर से डराया जा रहा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। चुनाव में बेइमानी करती है। वोटरलिस्ट में गड़बड़ी करने से नहीं बाज आ रही है। एसआईआर के बाद भी वोटरलिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी वोट है। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान भाजपा ने समाजवादी पार्टी के समर्थकों के वोट कटवाने की साजिश की समाजवादी पार्टी के लोगों ने सुल्तानपुर के नंदलाल निषाद और सरोजनी नगर लखनऊ के दशरथ के नाम से भाजपा द्वारा वोट कटवाने के लिए भराये गये फर्जी फार्म 7 को पकड़ा था।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लगातार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों का वोट काटने की साजिश कर रही है। भाजपा पीडीए की दुश्मन है। पीडीए भाजपा की चालबाजी को समझ गया है। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को उसकी लूट और बेईमानी का जवाब देगी। भाजपा को हमेशा के लिए सत्ता से हटाकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। 2027 का विधानसभा चुनाव वोट के अधिकार को बचाने का चुनाव है। अगर भाजपा की फिर सरकार आ गई तो वह बुलडोजर पर सवार रहेगी