बाबूजी ने एक किग्रा चांदी भेंट की मूर्तियों के मुकुटों के पुनर्निर्माण में सहयोग स्वरूप

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

कोंच रामलीला के आयोजन में विभिन्न प्रकार से सहयोग करने के लिए रामलीला समिति ने तमाम लोगों को मंच के माध्यम से सम्मानित किया। चारों मूर्तियों के जर्जर हो चुके चांदी के मुकुटों के पुनर्निर्माण के लिए अपना अतुलनीय सहयोग एक किलोग्राम चांदी देने के लिए दरिद्र नारायण सेवा समिति के संयोजक कढोरेलाल यादव बाबूजी को रामलीला समिति ने मंच के माध्यम से अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रासलीला का भार उठाने के लिए उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा को भी सम्मानित किया गया। अन्य प्रकार से सहयोग करने के लिए ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, रंगकर्मी सूरज शर्मा, सीनरी विभाग के संतोष तिवारी, अभिनय विभाग के अध्यक्ष पीडी रिछारिया, अमित नगाइच, ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा, अनिल कपूर, अमित यादव, पालिका के पवन गौतम, जीवनलाल वाल्मीकि आदि को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष विजय गुप्ता, मंत्री विनोद दुवे लौना, कोषाध्यक्ष मुकेश सोनी, रामलीला समिति के अध्यक्ष राजीव पटेल बॉबी, मंत्री शैलेष सोनी, कोषाध्यक्ष जय मुखिया, अतुल चतुर्वेदी, अभिनय विभाग के मंत्री सुधीर सोनी, संजय सोनी, संजय सिंघाल, लालजी कुशवाहा, अभिषेक रिछारिया, प्रमोद सोनी, संजीव सरस, रूपेश सोनी, रामसहाय सेठ, रामकुमार अग्रवाल, मुरारी, राधारमण गुबरेले, राजेश कनासी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *