भगवान वाल्मीकि की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

कोंच आदि कवि और महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता भगवान वाल्मीकि की जयंती पर सोमवार को भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
भगत सिंह नगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की गई, तत्पश्चात उन्हें रथारूढ कराकर शोभायात्रा प्रारंभ की गई जो तहसील, तकिया से घूमकर पुरानी स्टेट बैंक, भुंजरया चौराहा, सेठ विंद्रावन स्कूल, नईबस्ती, नगर पालिका, मारकंडेयश्वर तिराहा का भ्रमण कर मुख्य रास्ते से गांधीनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची जहां हवन आदि कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न वाहनों पर देवी-देवताओं के चित्र शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। वाल्मीकि समाज के युवक, महिलाएं व युवतियां जयकारों का उद्घोष कर बैंड-बाजों पर बज रहे संगीत पर नाचते हुए साथ चल रहे थे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। शोभायात्रा में भारतीय वाल्मीकि कल्याण महासभा के मंडल उपाध्यक्ष दीपू पेंटर, नगर अध्यक्ष नरेंद्र आगवान, धर्मेंद्र नाहर, रामबाबू, मंगल, रामप्रकाश, सतीश, रानू बाल्मीकि, मिठाईलाल, राजू अंडा, दयाराम उरई,सोनू, कमलेश, रवि, विशाल, कपिल, अमर, मीनू, संजू, दिलदार, किशुनप्रसाद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *