यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आज भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन दिवस मनाया गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
श्री अखिलेश यादव ने पाप पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त के पूजन दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री दीपक रंजन, पूर्व विधायक श्री मुकेश श्रीवास्तव, अवधबार एसोसिएशन के महामंत्री श्री बालकेश्वर श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण निगम, श्री अमित सक्सेना, मिष्ठी खरे, प्रियांशु निगम, आशुतोश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अभिलाष निगम समेत समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।