यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली। लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने गुरुवार को देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान महापौर जी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में लखनऊ नगर निगम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि से रक्षा मंत्री जी को अवगत कराया तथा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
महापौर जी ने कहा कि लखनऊ के निरंतर विकास और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन सदैव महत्वपूर्ण रहा है। उनके निरंतर सहयोग और प्रेरणा से शहर को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
इस अवसर पर माननीय पार्षद श्री सौरभ सिंह ‘मोनू’ जी, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार जी एवं अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव जी भी उपस्थित रहे।